जबलपुर में धनतेरस और दीपावली पर चमका सराफा बाजार, 200 करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार का अनुमान

The bullion market in Jabalpur shines on Dhanteras and Diwali, with trade estimated at over Rs 200 crore.

जबलपुर इस बार दीपावली और धनतेरस के मौके पर जबलपुर के सराफा बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब त्योहार के सीजन में सोने के भाव में करीब 38 प्रतिशत और चांदी के भाव में करीब 50 प्रतिशत की कमी आई है. भाव कम होने, धनतेरस की शुभ परंपरा और ज्वैलर्स द्वारा लाई गई नई-नई स्कीमों का दोहरा लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है. आने वाले शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए भी यह समय खरीदारी के लिए बेहद सुनहरा साबित हो रहा है. मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सराफ के अनुसार, पुष्य नक्षत्र से ही बाजार में शानदार खरीदारी का दौर जारी है. अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन के राजा श्रॉफ ने बताया पिछले साल धनतेरस और दीपावली के दौरान लगभग पौने दो सौ करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था, लेकिन इस बार बाजार का माहौल और ग्राहकों की उमड़ती भीड़ को देखते हुए यह आंकड़ा 200 करोड़ रुपये के पार जाने की पूरी उम्मीद है.

बाइट .01 राजा सराफ प्रदेश अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button