जबलपुर में पुरानी रंजिश का खूनी तांडव! शराब दुकान के पास दो युवकों पर चाकुओं से हमला, उमर खान जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा

An old rivalry leads to bloodshed in Jabalpur! Two young men are attacked with knives near a liquor store; Umar Khan is battling for his life.

जबलपुर। शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर ऐसा खूनी रूप लिया कि दो परिवारों की खुशियां अस्पताल की चिंता में बदल गईं। शराब दुकान के पास चार से पांच युवकों द्वारा दो युवकों पर चाकुओं से हमला किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हमले में उमर खान और बाबू खान, निवासी सुपरताल, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि उमर खान की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

पुरानी रंजिश की आग, सड़क पर बहा खून!

घायल उमर खान के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जब बह अपने दोस्ती के साथ एलआईसी शराब दुकान शराब खरीदने के लिए गया हुआ,इसी रंजिश के चलते शराब दुकान के पास विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि लालू पटेल, राहुल कोरी, राजा पटेल और उनके अन्य साथियों ने मिलकर दोनों युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

 

चाकू के वार से घायल हुए दो युवक, मेडिकल में उपचार जारी,

हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाना पड़ा। उमर खान की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिससे परिवार और परिचितों की चिंता बढ़ गई है। वहीं बाबू खान का भी उपचार जारी है। परिवार की निगाहें अस्पताल में चल रहे उपचार पर टिकी हैं। हर कोई यही चाहता है कि दोनों युवक जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें।

 

घायल उमर खान की जुबानी, हमले की पूरी कहानी,

घटना के बाद घायल उमर खान ने अपनी आपबीती बताई और हमले से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी। उसके बयान में पुरानी रंजिश और कथित हमलावरों के नाम सामने आए हैं। अब पुलिस के सामने चुनौती है कि बयान में सामने आए प्रत्येक तथ्य की जांच करे और वारदात में शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट करे।

 

शहनाज मंसूरी उर्फ सन्नो के आरोपों से मामला और गंभीर,

घायल उमर खान की रिश्तेदार शहनाज मंसूरी उर्फ सन्नो ने भी इस घटना को लेकर आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनके आरोपों के साथ-साथ घायल के बयान और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच बेहद महत्वपूर्ण होगी। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आएगी।

 

वारदात के बाद आरोपी फरार, गढ़ा पुलिस की तलाश शुरू,

घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। लालू पटेल, राहुल कोरी, राजा पटेल और उनके अन्य साथियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के लिए अब जरूरी है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल हथियार और हमले की वास्तविक वजह का पता लगाया जाए।

 

सवाल बड़ा है—पुरानी रंजिश का फैसला चाकू से कौन करने लगा?

यह घटना केवल दो युवकों पर हमले की कहानी नहीं, बल्कि उस सोच पर भी सवाल खड़ा करती है जिसमें विवाद का जवाब बातचीत या कानून से नहीं, बल्कि हथियारों से देने की कोशिश की जाती है। आखिर ऐसी कौन सी रंजिश थी जिसने दो युवकों को अस्पताल पहुंचा दिया? क्या विवाद अचानक बढ़ा या हमले की पहले से तैयारी थी? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच से सामने आने चाहिए।

 

अब सबकी नजर गढ़ा थाना पुलिस की अगली कार्रवाई पर है। घायल उमर खान की हालत नाजुक बताई जा रही है, बाबू खान भी उपचाराधीन हैं और कथित हमलावरों की तलाश जारी है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द सभी तथ्यों का खुलासा करेगी और कानून के मुताबिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

 

बाइट बाबू खान

 

बाइट सन्नो

 

बाइट मनीष भारद्वाज एडिशनल एसपी

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button