जबलपुर पुलिस की दीपावली सौगात: खोए हुए 86 मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे
Jabalpur Police's Diwali gift: People's faces lit up after getting back 86 lost mobile phones

जबलपुर पुलिस की दीपावली सौगात: खोए हुए 86 मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे,साइबर सेल जबलपुर पुलिस द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर नागरिकों को एक बड़ी सौगात दी गई है, जिसके तहत लगातार प्रयासों से जिले के विभिन्न थानों से खोए या गुम हुए मोबाइलों को ढूंढकर उनके वास्तविक धारकों को लौटाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि महीने भर में ट्रैक किए गए कुल 86 मोबाइलों को दीपावली से ठीक पहले उनके मालिकों को सौंपा गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। इस पहल से मोबाइल वापस पाने वाले लोगों के चेहरों पर एक बार फिर खुशी लौट आई है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय ने बताया
इस विशेष वितरण कार्यक्रम के दौरान केवल उपकरण ही वापस नहीं किए गए, बल्कि बढ़ते हुए साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक सत्र का भी आयोजन किया गया। पुलिस ने शहर और देहात दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को साइबर सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी ताकि वे भविष्य में ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकें। पुलिस प्रशासन की इस सराहनीय पहल से न केवल आम जनता को उनके कीमती सामान वापस मिले हैं, बल्कि उन्हें तकनीकी सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया है।
बाइट संपत उपाध्याय पुलिस अधीक्षक जबलपुर
बाइट अदिति
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



