Jabalpur news:पहले घेरा,फिर गाड़ी रोकी…इसके बाद तबाड़तोड़ चाकूओं से हमला

Jabalpur news: First surrounded, then stopped the car…after this, attacked with knives

पहले घेरा,फिर गाड़ी रोकी…इसके बाद तबाड़तोड़ चाकूओं से कर दिया प्राणघातक हमला…वारदात के बाद फरार हो गए आरोपी। यह घटना हुई है जबलपुर के आधारताल क्षेत्र में। बर्तन व्यापारी देर रात करीब साढ़े 3 बजे दुकान बंद कर कर्मचारी के साथ जैसे ही घर जाने के लिए बाइक पर बैठा, तभी पांच से छह लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। कर्मचारी ने बीच-बचाव किया तो उसको भी चाकू मारी।

 

जानकारी लगते ही आधारताल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है। त्योहार के समय इस तरह की घटना को लेकर व्यापारियों में डर बना हुआ है।

 

जानकारी के मुताबिक आधारताल निवासी बर्तन व्यापारी आहत विशेष की जय प्रकाश नगर में दुकान है। धन तेरस और दीपावली होने के कारण देर रात तक दुकान खुल रही है। रात करीब साढ़े तीन बजे जब दुकान से घर जाने के लिए तैयार हुए, तबी तीन बाइक में पाच से छह लड़के आए और उन्हें रोक लिया।

 

व्यापारी आहत ने लड़कों से पूछा कि यहां पर क्यों रूके हो, इतना सुनते ही एक आरोपी दौड़कर उनके पास आया और फिर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। कर्मचारी बीच में आया तो उस पर भी चाकू से वार किए। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हालत में व्यापारी ने आरोपियों का मुकाबला भी किया।

 

कर्मचारी ने फौरन डायल 108 को सूचना दी। मौके पर पुहंची आधारताल थाना पुलिस ने घायल व्यापारी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि पीठ,गर्दन और हाथ में आहत को चाकू लगी है। देर रात हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

 

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तालाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विवाद की वजह अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि संभवता व्यापारी से आचानक ही बहस ही इस घटना की वजह है।

 

बाइट संपत उपाध्याय पुलिस अधीक्षक

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button