आजमगढ़:भोपालपुर में भक्ति और आस्था का महासंगम, 2008 से चली आ रही परंपरा ने फिर बांधा समां, जागरण एवं विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Azamgarh: A grand gathering of devotion and faith in Bhopalpur, a tradition dating back to 2008, brought back the atmosphere, with a large crowd of devotees attending the Jagran and the huge Bhandara.

ठेकमा/आजमगढ़:विकासखंड ठेकमा के ग्राम पंचायत भोपालपुर में आज सोमवार को आस्था, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां भव्य जागरण एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया।

यह कार्यक्रम कोई एक-दो वर्ष का आयोजन नहीं है, बल्कि यह गांव की गौरवशाली परंपरा बन चुकी है। वर्ष 2008 से लगातार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा गांव भक्तिमय हो गया। माता रानी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा और श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।इस कार्यक्रम का आयोजन पूनम मिश्रा पत्नी संजय मिश्रा पुत्र जगदंबा मिश्रा के सौजन्य से किया गया। संजय मिश्रा विदेश में नाइजीरिया में सीए, टाइनेटिक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। विदेश की धरती पर रहकर भी अपनी मिट्टी, अपने गांव और अपनी संस्कृति से जुड़े रहना उनकी महानता को दर्शाता है। कार्यक्रम की पूरी देखरेख रविंद्र मिश्रा व सतीश मिश्रा के द्वारा कुशलतापूर्वक की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य गोमाडीह अशोक सरोज उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शैलेंद्र राय उर्फ मलखान राय, अरुण राय प्रधान भदशारी, रामनरेश प्रधान चंद्रभानपुर, चंद्रिका प्रसाद प्रधान बरवा, फुरकान प्रधान खुदनपुर, नीरज गौड़ प्रधान अहिरौली सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में आए हुए सभी मुख्य अतिथियों को काली माता के प्रतीक चित्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों के सम्मान से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।जागरण की बेला में जब कलाकार सुपर स्टार गायिका निशा मिश्रा,संध्या शुक्ला जौनपुरिया, महोत्सव विजेता धीरज शुक्ला ने अपनी मधुर वाणी से भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, तो वहां उपस्थित हर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे और देर रात तक भक्ति का यह सिलसिला चलता रहा।इसके पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सेवा भाव देखते ही बन रहा था।इस अवसर पर रामेष्ट ग्राम विकास संस्थान के सदस्य गण, पवन शुक्ला, संजय विश्वकर्मा, सोनू उपाध्याय, श्याम सुंदर दुबे, राजकिरण पांडे, राजनाथ, सर्वेश पांडे सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्यक्रम गांव की एकता, भाईचारे और संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपरा और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button