Azamgarh News:भगवानपुर में लकी ड्रा महोत्सव का महाधमाका, 75 विजेताओं की खुलेगी किस्मत, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान करेंगे पुरस्कार वितरण
ठेकमा,आजमगढ़
न्यू रॉयल फर्नीचर मार्ट एंड कम्बल बाजार, भगवानपुर (नहर), ठेकमा बाजार – आजमगढ़ की ओर से भव्य लकी ड्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल है।
यह भव्य कार्यक्रम दिनांक 11नवंबर बुधवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. श्री दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री (कारागार), उत्तर प्रदेश सरकार ,प्रवीण सिंह उपस्थित रहे। मंत्री जी के कर-कमलों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया।
टोटल 75 इनाम, हर किसी की किस्मत चमकी
कार्यक्रम के संयोजक शिवआसरे चौहान रहे।
आयोजक प्रो. आर.के. चौहान ने बताया कि इस लकी ड्रा महोत्सव में कुल 75 इनाम रखे गए हैं। जिसमें पहला इनाम शानदार मोटरसाइकिल, दूसरा इनाम 32 इंच एलईडी, तीसरा इनाम कूलर, चौथा इनाम इंडक्शन, पांचवां इनाम मिक्सर, छठा इनाम कम्बल 5 व्यक्तियों के लिए, सातवां इनाम रूम हीटर 5 व्यक्तियों के लिए, आठवां इनाम केटल 30 व्यक्तियों के लिए और नौवां इनाम प्रेस 30 व्यक्तियों के लिए रखा गया है।
प्रो. आर.के. चौहान ने कहा कि न्यू रॉयल फर्नीचर मार्ट ने हमेशा ग्राहकों को उचित दाम, बढ़िया क्वालिटी और भरोसेमंद सेवा दी है। ग्राहकों के इसी प्यार और भरोसे के लिए यह लकी ड्रा महोत्सव एक तोहफे के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर भगवानपुर, ठेकमा समेत आस-पास के गांवों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग बढ़-चढ़ कर खरीदारी कर रहे हैं और अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि समय से पहुंचकर इस भव्य महोत्सव का हिस्सा बनें और अपनी किस्मत आजमाएं।
कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार विजेता बाइक वंशी यादव अहिरौली,द्वितीय पुरस्कार विजेता एलईडी टीवी इम्तियाज अहमद ,तृतीय पुरस्कार विजेता कूलर विजेता कौशल्या यादव मदनपुर रहे।
लोक गायन का भी आयोजन हुआ जिसमें गायक गायिका ने अपने मधुर स्वर से मन मुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ठेकमा उमाकांत तिवारी, संतोष सिंह,मनोज सेठ,अनिल राय,रामपलट विश्वकर्मा व क्षेत्र की समस्त महिला व पुरुष उपस्थित रहे।



