Azamgarh News:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर धान लदा ट्रक पलटा, चालक घायल; डिवाइडर से टकराकर 10 फीट नीचे गिरा

नरसिंह पवई/आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात करीब दो बजे धान लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 10 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक पर मुजफ्फरपुर से धान लादकर हरियाणा की करनाल मंडी ले जाया जा रहा था। ट्रक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 191.300 के पास पहुंचा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और नीचे गिरकर पलट गया।ट्रक को मुदस्सिर (38) पुत्र बसीर, निवासी डरूसू, थाना दनगुसाचा, बारामुला, कश्मीर चला रहा था। वहीं यावर (26) पुत्र खजीग ट्रक में खलासी के रूप में मौजूद था। हादसे में चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button