Azamgarh News:किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*थाना तरवां, जनपद आजमगढ़*
थाना तरवां पुलिस ने अभियुक्त विक्रान्त यादव उर्फ विक्की उर्फ रूद्र यादव को महगूगंज तिराहे के पास से किया गिरफ्तार।*
दिनांक 24.09.2026 को एक प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने तथा अभियुक्तों द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में शिकायत की गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0 195/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.11.2026 को उ0नि0 शमशेर बहादुर सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त विक्रान्त यादव उर्फ विक्की उर्फ रूद्र यादव पुत्र रविन्द्र यादव निवासी ग्राम रसड़ा (पाही), थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष को महगूगंज तिराहे के पास से समय करीब 09:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
विक्रान्त यादव उर्फ विक्की उर्फ रूद्र यादव पुत्र रविन्द्र यादव निवासी ग्राम रसड़ा (पाही), थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष।
मु0अ0सं0 195/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 शमशेर बहादुर सिंह, थाना तरवां।
2. का0 अजय कुमार यादव, थाना तरवां।
3. का0 रत्नेश कुमार सिंह, थाना तरवां।



