Azamgarh News:पुरानी रंजिश को लेकर फावड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*
पुरानी रंजिश को लेकर फावड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना रौनापार पुलिस द्वारा घटना में वांछित राजेन्द्र सिंह एवं अनिल सिंह को उनके घर के सामने स्थित खलिहान से गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय।*
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 09.11.2026 को वादी प्रदीप कुमार सिंह पुत्र स्व0 अमरजीत सिंह निवासी ग्राम बातन, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तों द्वारा एकराय होकर जान से मारने की नीयत से उनके चचेरे भाई अवनीश सिंह पुत्र स्व0 इन्द्रजीत सिंह पर फावड़े से हमला कर दिया गया, जिससे उनका सिर फट गया और वह मौके पर बेहोश हो गए। अभियुक्तों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0-319/2026 धारा 3(5), 109(1), 110, 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 11.11.2026 को थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में उ0नि0 सुमित सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित निम्नलिखित दो अभियुक्तों को उनके घर के सामने स्थित खलिहान से समय करीब 10:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1. राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 रामअवध सिंह, निवासी ग्राम बातन, थाना रौनापार, आजमगढ़, उम्र करीब 56 वर्ष।
2. अनिल सिंह पुत्र स्व0 रामअवध सिंह, निवासी ग्राम बातन, थाना रौनापार, आजमगढ़, उम्र करीब 51 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास-*
1. राजेन्द्र सिंह – मु0अ0सं0 319/2026, धारा 3(5), 109(1), 110, 352, 351(3) बीएनएस, थाना रौनापार, आजमगढ़।
2. अनिल सिंह –
– मु0अ0सं0 319/2026, धारा 3(5), 109(1), 110, 352, 351(3) बीएनएस, थाना रौनापार, आजमगढ़।
– मु0अ0सं0 161/2018, धारा 4 वन अधिनियम, थाना रौनापार, आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 सुमित सिंह, थाना रौनापार, आजमगढ़।
2. का0 जयप्रकाश वर्मा, थाना रौनापार, आजमगढ़।
3. का0 अर्जुन कुशवाहा, थाना रौनापार, आजमगढ़।



