आजमगढ़ में ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम

A young man dies a painful death after being crushed under a tractor in Azamgarh, causing chaos in the family.

नरसिंह पवई/आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव निवासी 41 वर्षीय प्रदीप कुमार की ट्रैक्टर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना 11 नवंबर की शाम करीब छह बजे की है ।प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय बरसातू बिन्द पवई थाना के ओरिल डिहवा बाजार के पास खेत की जुताई करने गया था कि।सड़क पर ट्रैक्टर पर बैठकर उसे स्टार्ट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ गया, जिससे वह नीचे गिरकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से कुचल जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की उम्र करीब 41 वर्ष थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई प्रमोद कुमार बिन्द निवासी ग्राम व पोस्ट नाहरपुर, थाना पवई ने 12 नवंबर 2026 को थानाध्यक्ष पवई को प्रार्थना पत्र देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है । मृतक तीन भाइयों में छोटा था। मृतक के पास दो लड़का और दो लड़कियां हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button