आजमगढ़:शराब के लिए पैसे मांगने पर खूनी बवाल! चाकू से हमला, तीन लोग घायल, FIR दर्ज

Azamgarh: Bloody riot after being asked to pay for alcohol! Three people injured in knife attack, FIR registered

जबलपुर। शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना 11 नवंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे कृष्णा किराना दुकान के पास की बताई जा रही है। इस मामले में मदनमहल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एफआईआर में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आयुष बेन कृष्णा किराना दुकान के पास राजश्री गुटखा खरीद रहा था। इसी दौरान उसने मंजू पटेल से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मंजू पटेल ने पैसे देने से मना किया तो कथित तौर पर आयुष गाली-गलौज करने लगा। आवाज सुनकर उमाशंकर मौके पर पहुंचा। इसके बाद राजा बेन और रितिक बेन भी वहां पहुंच गए।

मनीष भारद्वाज एडिशनल एसपी ने बताया

शिकायत के अनुसार, चारों युवकों ने उमाशंकर और महिलाओं के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी और ईंट-पत्थर भी चलाए। आरोप है कि राजा बेन ने चाकू से हमला कर उमाशंकर के बाएं हाथ की उंगली में चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने पहुंचे संदीप पटेल और भागचंद पटेल के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में उमाशंकर के सिर और हाथ, संदीप पटेल के सिर तथा भागचंद पटेल की पीठ में चोट लगने की बात कही गई है। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने माढ़ोताल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 11 नवंबर 2026 को रात 10:49 बजे एफआईआर दर्ज की। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1), 119(1), 125, 296(a), 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बाइट मनीष भारद्वाज एडिशनल एसपी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button