आजमगढ़:प्रशान्त विश्वकर्मा बनाए गए गोरखपुर क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

Azamgarh: Prashant Vishwakarma has been appointed as the regional vice president of the backward class front of Gorakhpur region.

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रशान्त विश्वकर्मा को गोरखपुर क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा उत्तर प्रदेश की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी पदाधिकारियों की सूची में उनके नाम की घोषणा की गई है।यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की संस्तुति के बाद की गई है।

प्रशान्त विश्वकर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की खबर से उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। प्रशान्त विश्वकर्मा मुख्य रूप से आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाऊदपुर के मूल निवासी हैं। जिले और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को गोरखपुर क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।प्रशान्त विश्वकर्मा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर संदीप विश्वकर्मा, नवीन विश्वकर्मा, आईटी संयोजक मोहम्मदपुर अबुल कैश फैजी, पिंटू गौड़,जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बलदेव शुक्ला, प्रिंस तिवारी, मनोज कुमार, पंकज शुक्ला सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button