आजमगढ़:आसाराम बापू के उपचार के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, दुर्वासा ऋषि योग वेदान्त सेवा समिति ने लगाई गुहार
Azamgarh: A memorandum was sent to the President for the treatment of Asaram Bapu, the Durvasa Rishi Yoga Vedanta Seva Samiti appealed.
आजमगढ़, 13 नवंबर 2026 श्री दुर्वासा ऋषि योग वेदान्त सेवा समिति, हनुमान मंदिर तरकुलहा आजमगढ़ की ओर से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।ज्ञापन में कहा गया है कि संत शिरोमणि श्री आशाराम बापू जी लगभग 87 वर्ष के वयोवृद्ध हैं और वर्तमान में केंद्रीय कारागार जोधपुर (राजस्थान) में निरुद्ध हैं। जेल में रहने के दौरान कई बार उन्हें हृदयाघात हो चुका है। समिति के अनुसार निजी डॉक्टर सचित भोला द्वारा बताया गया कि कारागार में 24 घंटे प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ, कार्डियक मॉनिटरिंग (ए.ई.डी.) और आपातकालीन पुनर्जीवन (सी.पी.आर.) जैसी आवश्यक सुविधाओं का अभाव है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर और अहमदाबाद द्वारा स्वास्थ्य के आधार पर समय-समय पर अंतरिम जमानत दी गई थी, जिससे आयुर्वेदिक उपचार से स्वास्थ्य लाभ मिला था, जो अब नहीं मिल पा रहा है।समिति ने राष्ट्रपति से प्रार्थना की है कि संत के स्वास्थ्य और अवस्था को देखते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय / उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार उपचार हेतु उचित व्यवस्था कराई जाए।इस ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री भारत सरकार, राज्यपाल राजस्थान, मुख्यमंत्री राजस्थान और जेल अधीक्षक केंद्रीय कारागार जोधपुर को भी भेजी गई है।



