जबलपुर में चाकूबाजों और बदमाशों की उल्टी गिनती शुरू! CSP आशीष जैन का सख्त रुख, गढ़ा पुलिस का बड़ा एक्शन
The countdown for knife-wielding and criminal activities has begun in Jabalpur! CSP Ashish Jain takes a tough stand, and the Garha police take major action.

जबलपुर। शहर में चाकू और तलवार लेकर घूमने वाले, छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने वाले और आम नागरिकों के बीच दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के लिए अब मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर गढ़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। गढ़ा सीएसपी आशीष जैन की निगरानी में गढ़ा थाना पुलिस की टीम अपराधियों और क्षेत्र के गुंडे-बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने में जुटी है।
पांच इलाकों में चाकूबाजी, अपराधियों ने बिगाड़ा माहौल!
9 और 10 नवंबर की रात गढ़ा थाना क्षेत्र के पांच अलग-अलग इलाकों में मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं ने क्षेत्र की शांति व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। छोटी-छोटी बातों पर विवाद और फिर चाकू-तलवार निकालकर हमला करने की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए और क्षेत्र में आम नागरिकों का भरोसा कायम रखा जाए।
CSP आशीष जैन का सख्त संदेश, गुंडागर्दी करने वालों पर होगी कार्रवाई!
गढ़ा सीएसपीआशीष जैन ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर दिया है। उनका स्पष्ट संदेश है कि क्षेत्र में किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हथियारों के दम पर दहशत फैलाने की छूट नहीं मिलनी चाहिए। पुलिस की निगरानी उन लोगों पर भी रहेगी जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है और जो क्षेत्र में विवाद तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं।
गढ़ा थाना पुलिस का करारा प्रहार, 11 आरोपी गिरफ्तार!
गढ़ा थाना क्षेत्र में हुई पांच घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से तलवार और अन्य धारदार हथियार भी बरामद किए गए। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए कड़ा संदेश है जो समझते हैं कि वारदात करने के बाद पुलिस की पकड़ से बच जाएंगे।गढ़ा थाना पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें कानून के दायरे में लाने की कार्रवाई की।
SP संपत उपाध्याय के निर्देश, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि!
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, गढ़ा सीएसपी आशीष जैन और गढ़ा थाना पुलिस की टीम के सामने अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी, आपराधिक तत्वों की पहचान और कानून के अनुसार कार्रवाई से अपराध पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
आम जनता को सुरक्षा चाहिए, बदमाशों का खौफ नहीं!
आखिर कब तक आम नागरिक चाकू और तलवार लेकर घूमने वालों के डर में जीते रहेंगे? सड़क पर निकलने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस करना चाहता है। किसी मामूली विवाद में हथियार निकालना बहादुरी नहीं, बल्कि समाज की शांति को चुनौती देना है।गढ़ा पुलिस का संदेश साफ है—क्षेत्र में कानून का राज रहेगा, हथियारों के दम पर दहशत फैलाने वालों की मनमानी नहीं चलेगी। अपराध करने वालों को कानून के सामने जवाब देना होगा।
बाइट सीएसपी आशीष जैन
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



