Azamgarh News:बेसिक शिक्षा द्वारा आयोजित गणित ओलंपियाड 2026 परीक्षा मे छात्राओं ने मारी बाजी

अहरौला। जिला बेसिक शिक्षा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा 2026 शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह के द्वारा परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया गया। जानकारी देते हुए बेसिक शिक्षा अहरौला ब्लाक के आयोजन समिति के एआरपी रामनारायण गुप्ता व अखिलेश यादव ने बताया कक्षा 6 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया शिक्षा क्षेत्र के जूनियर स्तर विद्यालय से विकासखंड से 40 छात्र परीक्षा मे शामिल हुए परीक्षा इसमें कुल 30 बहुविकल्पी सवाल पूछे गये थे जिसमें 20 सवाल गणित से और 10 मानसिक क्षमता पर आधारित थे परीक्षा के तत्काल बाद शिक्षकों के संयुक्त पैनल के द्वारा मूल्यांकन किया गया समिति के नेतृत्व में परीक्षा का परिणाम भी छात्रों को सुनाया गया । परीक्षा में अनुष्का कक्षा 7 कंपोजिट विद्यालय गौरी 30 अंक में 26 अंक पाकर प्रथम स्थान वही अन्नू मौर्य व अंशिका कक्षा 8, 24 अंक प्राप्त कर बराबर पर रही तो कक्षा 8 की अनुष्का गौड़ 30 में 22 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर एआरपी शैलेश मौर्य, हरीश उपाध्याय, कृष्ण कुमार शुक्ला, अखिलेश यादव, प्रमिला आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button