Azamgarh News:महिला को झांसे में लेकर सोने के कानफूल ठगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कानफूल बरामद।*

*थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़*

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 28.10.2026 को अभियुक्त द्वारा थाना अहरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मेहियापार निवासी गुलाबचन्द जायसवाल के घर पहुंचकर उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने का फायदा उठाते हुए पानी फूंककर पिलाने एवं उपचार का झांसा देकर उनके दोनों कानों से सोने के कानफूल (टप्स) लेकर चले जाने की घटना कारित की गई थी। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के प्रयास किए जा रहे थे।

 

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी-*

दिनांक 13.11.2026 को उ0नि0 उमाकान्त शुक्ला मय हमराह पुलिस बल एवं सर्विलांस टीम द्वारा क्षेत्र में पतारसी-सुरागरसी एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त *मोहित शुक्ला पुत्र जगदम्बा प्रसाद शुक्ला निवासी धौरुवा, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर* को पखनपुर तिराहे के पास से समय करीब 10:25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की जामा तलाशी से एक जोड़ी पीली धातु के कानफूल (टप्स) बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP45AZ7716 (होण्डा साइन 100) को भी कब्जे में लिया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

 

*पूछताछ का विवरण-*

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने पम्पिंग सेट देखने के बहाने वादी के घर पहुंचकर उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने का फायदा उठाया तथा पानी फूंककर पिलाने एवं उपचार का झांसा देकर उनके सोने के दोनों कानफूल लेकर अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गया था। बरामद कानफूल उसी घटना से संबंधित हैं।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

मोहित शुक्ला पुत्र जगदम्बा प्रसाद शुक्ला निवासी धौरुवा, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र 37 वर्ष।

 

*बरामदगी-*

एक जोड़ी पीली धातु के कानफूल (टप्स) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होण्डा साइन 100 संख्या UP45AZ7716।

 

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 345/2026 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

इस गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई में उ0नि0 उमाकान्त शुक्ला, हे0का0 हरिश्चन्द्र भास्कर, हे0का0 सीताराम यादव व का0 शिवम कुमार मिश्र थाना अहरौला तथा उ0नि0 सुनील तिवारी एवं हे0का0 बसंत यादव सर्विलांस टीम आजमगढ़ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button