Azamgarh News:वांछित अभियुक्त के घर बरदह पुलिस ने कराई धारा 82 सीआरपीसी की मुनादी

डुगडुगी बजवाकर अभियुक्त को न्यायालय में हाजिर होने की दी गई सूचना

बरदह, आजमगढ़। थाना बरदह पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 167/26 में वांछित अभियुक्त अरुण बिंद पुत्र सुनील उर्फ सच्चूलाल निवासी ग्राम देवापुर के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, उक्त अभियुक्त पर संजय बिंद के सिर पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। अभियुक्त पिछले कई महीनों से फरार चल रहा है। इसी क्रम में बरदह थाने के उपनिरीक्षक रितेश खरवार ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त के घर पहुंचकर माइक से उद्घोषणा कराई तथा डुगडुगी बजवाकर अभियुक्त को निर्धारित समय में न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी। साथ ही परिजनों को भी कार्रवाई की जानकारी दी गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button