Azamgarh News:लालगंज में धान की फसल की क्रॉप कटिंग CCE एग्री ऐप से संपन्न, SDM नेहा मिश्रा ने स्वयं की निगरानी

लालगंज आजमगढ़ तहसील लालगंज के ग्राम चंद्रभानपुर स्थित गाटा संख्या 525, रकबा 0.692 हेक्टेयर में भूस्वामी सूर्यबली पुत्र बलधारी के धान के खेत की फसल कटाई (क्रॉप कटिंग) CCE एग्री ऐप के माध्यम से उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा के द्वारा स्वयं अपनी उपस्थिति में भूस्वामी एवं ग्रामवासियों के समक्ष नियमानुसार सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।
क्रॉप कटिंग के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खेत से फसल का नमूना लिया गया और CCE एग्री ऐप पर समस्त विवरण दर्ज किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य क्षेत्र में धान की वास्तविक उपज का सही आंकलन करना है, जिसके आधार पर आगे की योजनाओं व आंकड़ों का निर्धारण किया जाता है।
इस अवसर पर लेखपाल पूनम चौहान, रामू राम व रामप्यारे यादव, राजस्व निरीक्षक भी उपस्थित थे।
उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों से भी संवाद किया और उन्हें क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया व उसके महत्व के बारे में जानकारी दी।



