आजमगढ़:लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर शाम के अर्घ के समय घाटों पर देखा गया जन सैलाब 

Azamgarh: On the occasion of Chhath, the great festival of folk faith, a huge crowd was seen on the ghats at the time of evening Arghya.

रिपोर्ट: जय प्रकाश श्रीवास्तव

 

बोगरिया, आजमगढ़।मेहनगर तहसील क्षेत्र के बोगरिया, रासेपुर शिव मंदिर पोखरा एवं रासेपुर मंगई नदी पौहारीबाबा मंदिर, काली माता मंदिर रायपुर पट्टी,मंहगू गंज नदी क्षेत्र के इन प्रसिद्ध स्थानों के घाटों पर लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। जैसा कि बताते चले की 4 दिन के इस महापर्व के इस त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था देखी गयी।

वहीं घाटों पर साफ सफाई और लोगों के पूजा स्थल के स्थान पर भी सुरक्षा की व्यवस्था देखी गई। इस महापर्व पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया इस महापर्व पर दिन-ब-दिन लोगों की संख्या हर साल बढ़ती चली जा रही है जिसको ध्यान में रखते हुए हर प्रदेशों के मुख्यमंत्रीयो ने शासन प्रशासन की उचित व्यवस्था और पूजा स्थानों पर साफ सफाई का आदेश जारी किया था। हर जिले के जिला अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया था की पूजा स्थलों की जांच कर उचित व्यवस्थाएं की जाए साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर पुलिस के जवानों की उचित व्यवस्था कर पूजा का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाए। इन आदेशों का पूर्णतः पालन करते हुए सभी अधिकारी और पुलिस के जवान कड़ी मेहनत करते हुए पूजा स्थलों पर सुचारू रूप से तैनात रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button