लोनावला के होटल से गिरफ्तार हुआ आरोपी,19 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Accused arrested from Lonavala hotel, accused of fraud of Rs 19 lakh

उल्वे से मंजूसलंकी खास रिपर्ट

नवी मुंबई पुलिस ने तकनीकी ट्रैकिंग की मदद से 12 नवंबर की रात लोनावला के एक होटल से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर सस्ते फ्लैट दिलाने का झांसा देकर पांच लोगों से करीब 19 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप है।पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 7 अक्टूबर को उलवे पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। आरोपी ने अपनी फर्म ‘श्री गुरु बिल्डर्स एंड डेवलपर्स’ के नाम पर सेक्टर-24, उलवे में कम कीमत पर फ्लैट दिलाने का भरोसा देकर विजय झा समेत पांच लोगों से कुल ₹19 लाख लिए थे। आरोप है कि आरोपी ने खुद को पत्रकार बताकर भी लोगों को गुमराह किया।

आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नवी मुंबई और ठाणे में जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।पुलिस अब आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) लगाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर मिलिंद भारंबे को रिपोर्ट भेजी गई है।कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस का यह भी आरोप है कि फरार रहने के दौरान आरोपी ने सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारियों की छवि खराब करने वाले पोस्ट किए थे।फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button