आजमगढ़:आदिवासियों को राजनीतिक न्याय नहीं मिलने पर जेठूलाल कोल ने उठाए सवाल

जल, जंगल, जमीन और अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी आदिम समाज पार्टी

जबलपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आदिम समाज पार्टी के तत्वावधान में प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जेठूलाल कोल ने भगवान बिरसा मुंडा के अंग्रेजों के खिलाफ जल, जंगल, जमीन और आदिवासी विरासत की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उनकी विचारधारा आज भी आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद कांग्रेस और भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों की सरकारें आदिवासी समाज को उसका वास्तविक राजनीतिक न्याय, मूल अधिकार और सांस्कृतिक पहचान दिलाने में विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष के बाद आदिवासियों की जमीन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए कानून बना, लेकिन आज भी आदिवासी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज कोल के नेतृत्व में आदिम समाज पार्टी भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को आत्मसात कर आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लगातार जारी रखेगी।

बाइट श्री राम गोटिया

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button