जबलपुर में राइफलें लहराकर हर्ष फायरिंग! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हरजोत खालसा की दबंगई से मचा हड़कंप, पुलिस के इकबाल को चुनौती!

Rifles were brandished and celebratory firing took place in Jabalpur! The video went viral on social media, and Harjot Khalsa's bravado caused a stir, challenging the police's authority.

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र दुबे फार्म हाउस में हर्ष फायरिंग का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में हरजोत खालसा नामक युवक यूके गोरखपुर क्षेत्र में रहता है खुलेआम राइफलें लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक के पास मौजूद तीन राइफलों में से दो के लाइसेंस नहीं हैं। इतना ही नहीं, युवक के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। हथियारों का इस तरह खुलेआम प्रदर्शन कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देता नजर आ रहा है। सवाल यह है कि आखिर हथियारों के दम पर दहशत दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा कब कसेगा? अब निगाहें बरेला पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने दुबे फार्महाउस में टीम पहुंच के सत्यता की जांच कर रही है और जल्दी आरोपीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button