Jabalpur news:बेलबाग के भानतलैया में मोनू चौधरी की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Jabalpur News: Uproar over the suspicious death of Monu Chaudhary in Belbag's Bhaantalaiya, family members expressed suspicion of murder.

जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्र के भानतलैया निवासी मोनू चौधरी का शव कटंगी थाना क्षेत्र के 40 मिल वेयर हाउसके पास फांसी पर झूलता मिला बेलबाग थाना क्षेत्र भान तलैया चौधरी मोहल्ले मैं निवास करता है मृतक कटंगी थाना क्षेत्र में रात 10:00 बजे ससुराल गया था सुबह जब परिजनों ने फोन किया तो मृतक ने फोन नहीं उठाया कटंगी पुलिस ने मृत के फोन पर आने वाले फोन पर परिजनों को सूचना दी में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद मामला गरमा गया। मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और बेलबाग थाना क्षेत्र में शव रखकर प्रदर्शन किया। पूर्व केंद्रीय स्टेट कोऑर्डिनेटर बालकिशन चौधरी ने आरोप लगाया कि मोनू को घर से कटंगी थाना क्षेत्र ले जाकर पेड़ पर लटकाया गया है, जहां आसपास ऐसी कोई जगह नहीं है, जिससे वह खुद फांसी लगा सके। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही शहर में बढ़ते नशे के कारोबार को अपराधों की बढ़ती घटनाओं का कारण बताते हुए शासन-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि कटंगी थाना क्षेत्र में मोनू का शव फांसी पर लटका मिला है। प्रदर्शनकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है और आर्थिक सहायता के संबंध में राजस्व विभाग को जानकारी दे दी गई है। बेलबाग पुलिस ने स्पष्ट किया कि जांच और सहायता की कार्रवाई नियमानुसार एवं कानूनी प्रावधानों के तहत की जाएगी।

बाइट जितेन पाटकर थाना प्रभारी बेलबाग

बाइट आशीष चौधरी परिजन

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button