आजमगढ़:बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले 52 वर्षीय राजेश कुमार तीन दिन से लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

Azamgarh: 52-year-old Rajesh Kumar, who left home saying he was going to the market, has been missing for three days, raising concerns among his family.

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर बछौली, मिरवा निवासी 52 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र भृगुनाथ बीते तीन दिनों से लापता हैं। उनके अचानक गायब होने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद देवगांव कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार 15 नवंबर, रविवार को दिन में करीब 3:30 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने संभावित स्थानों, रिश्तेदारों और परिचितों से फोन के माध्यम से संपर्क कर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। घर से निकले तीन दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है।बताया जा रहा है कि अप्रैल 2026 में अग्निकांड की एक दुखद घटना में राजेश कुमार के जवान बेटे की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो गई थी और वह अक्सर गुमसुम रहने लगे थे। इसी वजह से परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर अधिक चिंतित हैं۔परिवार के लोगों ने देवगांव कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ ही पोस्टर, मीडिया और विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए भी उनकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने आमजन से भावुक अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को राजेश कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना देने की कृपा करें।

सूचना देने के लिए संपर्क नंबर:

– पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़: 9454401303

– थाना कोतवाली देवगांव: 9454402908

– परिजन: 8931022012

– परिजन: 9918945493

परिवार ने आमजन से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि लापता राजेश कुमार का जल्द से जल्द पता चल सके और वह सकुशल अपने परिवार के बीच लौट सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button