आजमगढ़ में आज आएंगे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद जासमीर अंसारी,करीब एक दर्जन स्थानों का करेंगे भ्रमण,अबू सहमा के आवास पर रात्रि विश्राम

Leader of Opposition in the Legislative Council Mohammad Jasmeer Ansari will visit Azamgarh today, visit about a dozen places and spend the night at Abu Sahma's residence.

आजमगढ़ 18 नवंबर:उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद जासमीर अंसारी का 19 नवंबर, गुरुवार को जनपद आजमगढ़ का दौरा प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर जिले के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए उनका यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद जासमीर अंसारी और उनकी पत्नी पूर्व सांसद कैसर जहां आज बुधवार की देर रात ही आजमगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान वह विकासखंड मोहम्मदपुर के अंतर्गत मंगरावां रायपुर निवासी मशहूर कारोबारी एवं समाजसेवी अबू सहमा के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। बताया जाता है, मोहम्मद जासमीर अंसारी अबू सहमा के काफी करीबी  हैं, नेता प्रतिपक्ष उनके आवास पहुंचेंगे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट करेंगे।इसके बाद गुरुवार की सुबह से ही उनका जनपद भ्रमण कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान वह आजमगढ़ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक करीब एक दर्जन स्थानों पर पहुंचकर विभिन्न लोगों से मुलाकात करेंगे। उनके कार्यक्रम में आजमगढ़ सर्किट हाउस सहित समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आदिल शेख के आवास पर भी पहुंचने की चर्चा है।अपने इस दौरे के दौरान मोहम्मद जासमीर अंसारी पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। उनके आगमन से जिले में सपा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और उत्साह मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी अभी से संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी है। ऐसे में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद जासमीर अंसारी का आजमगढ़ दौरा पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। उनके इस दौरे से जिले में समाजवादी पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ ही कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button