पनागर पुलिस ने मोबाइल झपटमार गैंग का किया पर्दाफाश
Panagar police busted a mobile snatching gang.
जबलपुर पुलिस ने मोबाइल स्नैचर्स पर बड़ा एक्शन लिया है! रात के अंधेरे में राहगीरों को अपना शिकार बनाने वाले शातिर चोर अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा हुआ मोबाइल और घटना में इस्तेमाल दो दोपहिया वाहन भी जब्त कर लिए हैं।
“दिनांक 15/11/26 को सूचनाकर्ता आशीष… पड़ाव से बमनौदा जा रहे थे, तो एक्टिवा गाड़ी से आए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका मोबाइल फोन झपट कर छीन लिया गया। जिस पर थाना पर… अपराध पंजीबद्ध किया गया था..
शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आखिरकार इन शातिर चोरों तक अपनी पहुंच बना ही ली।
“पता तलाश दौरान पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे व अन्य साक्ष्य संकलित किए गए। जिस पर से तीन व्यक्तियों द्वारा वह घटना कारित करना पाया गया था। उपरोक्त तीनों व्यक्ति जिसमें से अरमान खान… सूरज पटेल… और दीपांशु चौधरी… इन तीनों व्यक्तियों द्वारा घटना कारित की गई थी, जिससे छीना गया मोबाइल samsung कंपनी का एवं घटना में प्रयुक्त दो वाहन… जप्त किए गए हैं।”
पकड़े गए आरोपियों में अरमान खान (कैथरा, बेलखाडू), सूरज पटेल (करमैता, जबलपुर) और दीपांशु चौधरी (हर्रा, कटंगी) शामिल हैं। पुलिस अब इनसे और भी कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य थानों में दर्ज वारदातों का भी खुलासा किया जा सके। खासकर आरोपी दीपांशु का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
बहरहाल, जबलपुर पुलिस की इस मुस्तैदी से शहर के बदमाशों में हड़कंप मच गया है।
बाइट/विपिन सिंह थाना प्रभारी पनागर
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



