Jabalpur news:भीड़ाघाट में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, तीन की मौत, ढाबा संचालक गंभीर घायल
Jabalpur News: Horrific road accident in Bhidaghat: Truck crushes three people, three dead, Dhaba operator seriously injured

Jabalpur news,भेड़ाघाट थाना अंतर्गत रिंग रोड स्थित नेशनल हाईवे-45 पर राज फैमिली ढाबा के पास गुरुवार रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मक्का से लोड तेज रफ्तार ट्रक ने ढाबे के पास खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए आग ताप रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे और ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे। तभी मक्का से भरा तेज रफ्तार ट्रक लापरवाहीपूर्वक आया और ढाबे के पास खड़ी एक बोलेरो, एक कार तथा एक पिकअप वाहन को टक्कर मारते हुए वहां मौजूद लोगों को कुचल दिया। इसके बाद ट्रक कुछ दूरी पर जाकर पलट गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बलराम निवासी भिंड-मुरैना, जो शराब दुकान में कर्मचारी थे, मोनू, जो शराब दुकान में ही कर्मचारी थे, तथा धर्मेंद्र निवासी खैरी, जो ढाबे में कर्मचारी थे, के रूप में बताई गई है।वहीं राज फैमिली ढाबा के संचालक राजा साहू इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
एडिशनल एसपी मनीष भारद्वाज ने बताया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आधी रात को हुए इस भीषण हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। एक ही घटना में तीन लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।
बाइट मनीष भारद्वाज एडिशनल एसपी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



