Azamgarh News:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन का मिला मौका, चांदपुर इंटर कॉलेज में लगा विशेष कैंप

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

प्रारूप-6, 7 और 8 के माध्यम से मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया हुई संचालित, लेखपाल और बीएलओ रहे मौजूद

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चांदपुर के प्रांगण में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्रीय लेखपाल और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की मौजूदगी में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र अथवा मृत व्यक्तियों के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में संशोधन के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल अशोक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में बीएलओ कुसुम और सरिता पांडे ने मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रारूप-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने, प्रारूप-7 के जरिए नाम हटाने तथा प्रारूप-8 के माध्यम से नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन कराने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

कैंप के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचने के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने नाम की जांच कर लें, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से छूट न जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button