Azamgarh News:अश्वनी पाण्डेय को म्यूचुअल फंड के क्षेत्र में मिला दो अवार्ड, गांव में जश्न,

नरसिंह पवई (आजमगढ़)! फूलपुर तहसील के गुमकोठी गांव निवासी अश्वनी पाण्डेय ने म्यूचुअल फंड के क्षेत्र में अवार्ड जीत कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शुक्रवार रात प्रयागराज के होटल प्लेसिड में उन्हें एसआईपी इनपुट वैल्यू और म्यूचुअल फंड में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए एक साथ दो पुरस्कार मिलने की सूचना गांव में आई पूरा गांव जश्न के माहौल में डूब गया।
अवनीश पाण्डेय क्षेत्र में गरीब लड़कियों की शादी और अन्य धार्मिक कार्यों में आगे रहकर मदद करते रहते है। ये पूर्वांचल ही नहीं प्रयागराज और इसके आसपास के क्षेत्रों में सिस्टेमेटिक इन्वेस्ट प्लान में नियमित निवेश और आर्थिक जोखिम से बचने की सलाह देते रहते है। प्रूडेंट और फंड बाजार के एरिया मैनेजर आशुतोष सिंह द्वारा उन्हें दो पुरस्कार दिए गए।
अवार्ड मिलने के बाद अवनीश पाण्डेय ने उसे अपने गांव के गरीबों को समर्पित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में गरीब बच्चियों की शादी न रुके
इस मौके पर शाखा प्रबंधक अशीष मिश्र,जनसंपर्क अधिकारी सुमित तिवारी आदि रहे।



