शिप्रा मौर्य को गोरखपुर क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आजमगढ़ में हर्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Happy in Azamgarh on making Shipra Maurya Regional Vice President of Gorakhpur region Mahila Morcha, workers congratulated

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में शिप्रा मौर्य को गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आजमगढ़ जनपद में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनके मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए इसे उनके लंबे राजनीतिक संघर्ष, संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता का सम्मान बताया है।शिप्रा मौर्य एक राजनीतिक परिवार से जुड़ी हुई हैं और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भतीजी हैं। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाली शिप्रा मौर्य ने संगठन के विभिन्न स्तरों पर अपनी सक्रियता और कार्यशैली से अलग पहचान बनाई है। वह एक तेजतर्रार, कर्मठ और जुझारू महिला कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं।आजमगढ़ से लेकर इलाहाबाद जौनपुर वाराणसी कौशांबी तक महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता बताई जाती है। संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं से बेहतर संवाद और महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ाने की उनकी सोच उनकी विशेष पहचान मानी जाती है।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से गोरखपुर क्षेत्र में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके समर्थकों का मानना है कि शिप्रा मौर्य अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जुझारू व्यक्तित्व के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।शिप्रा मौर्य को मिली इस नई जिम्मेदारी से आजमगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह है। लोगों ने विश्वास जताया कि वह महिलाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगी।शिप्रा मौर्य को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button