मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को श्रद्धांजलि देने आजमगढ़ से गोरखपुर पहुंचीं महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिप्रा मौर्य

Mahila Morcha's regional vice president Shipra Maurya reached Gorakhpur from Azamgarh to pay tribute to Chief Minister Yogi Adityanath's mother.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीया माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और उनका बिछड़ना ऐसा दुःख है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं पूज्य महाराज जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं।मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा पूज्य महाराज जी और पूरे परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य दें। विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।-श्रीमती शिप्रा मौर्य क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र

आजमगढ़/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज की पूजनीया माताजी श्रीमती सावित्री देवी के 20 नवंबर (शुक्रवार) को निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक जगत में शोक की लहर है।इस दुःख की घड़ी में अपनी संवेदना और श्रद्धा प्रकट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की गोरखपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती शिप्रा मौर्य शनिवार को आजमगढ़ से गोरखपुर पहुंचीं। उन्होंने रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ एवं सम्मानित पदाधिकारियों के साथ पूजनीया माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।इस अवसर पर शिप्रा मौर्य ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज एवं समस्त शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।आजमगढ़ से गोरखपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की शिप्रा मौर्य की यह पहल उनके संवेदनशील व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों और संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाती है। दुःख की इस घड़ी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर उन्होंने मानवीय संवेदना और पारिवारिक भावनाओं के प्रति सम्मान का परिचय दिया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती संध्या त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती शिप्रा मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रत्नेश मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती मीना श्रीवास्तव सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button