आजमगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पिता ने हत्या की आशंका जताकर दी तहरीर
हार्ट अटैक या हत्या? बेटे की संदिग्ध मौत पर पिता ने पुलिस से मांगा इंसाफ
नरसिंह पवई/(आजमगढ़)। जिले के नरवारी गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में पिता रुदल बिंद ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर हरिमोहन नामक व्यक्ति के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 22 नवंबर 2026 की सुबह ग्राम प्रधान विजय ने फोन कर रुदल बिंद को सूचना दी कि उनके बेटे रविंदर के सिर में चोट लगी है और उसकी मौत हो चुकी है। बताया गया कि हरिमोहन निवासी ग्राम दिपाईपुर, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर ने ग्राम प्रधान को फोन कर यह जानकारी दी थी।रुदल बिंद का आरोप है कि घटना को लेकर उन्हें संदेह है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि पहले ग्राम प्रधान के माध्यम से बेटे को हार्ट अटैक आने की बात बताई गई, जबकि बाद में सिर में चोट लगने की जानकारी दी गई। सूचना में अंतर होने के कारण पिता ने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।पीड़ित पिता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और हरिमोहन के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



