Azamgarh News:महुला गांव के पास भीषण सड़क हादसा, दो कारों और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर रौनापार थाना क्षेत्र की महुला पुलिस चौकी अंतर्गत महुला गांव के पास दो कारों और एक बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोहरीघाट से आजमगढ़ की तरफ आ रही कार को मृत्युंजय राय (42) पुत्र ऋषिदेव राय उर्फ कप्तान राय, निवासी बर्जी थाना कंधरापुर चला रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ से गोरखपुर की तरफ जा रही दूसरी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। दूसरी कार में दिलीप जायसवाल पुत्र बसंत जायसवाल, उनके पुत्र अर्पित जायसवाल और पत्नी सोया जायसवाल सवार थे।

इसी दौरान आजमगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार मुन्ना राजभर पुत्र बगेई राजभर और उनकी पत्नी भोली राजभर, निवासी हरथौली थाना दोहरीघाट भी कार की चपेट में आ गए। हादसे में एक कार और बाइक पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत्युंजय राय को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़े थे और उनके एक पुत्र तथा एक पुत्री हैं। मृतक आजमगढ़ के कद्दावर नेता सहजानंद राय (प्रदेश मंत्री) के मामा का लड़का था। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तीनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button