Azamgarh News:5100 दीपों की रोशनी से जगमगाया भैरव बाबा धाम, भक्ति संगीत के बीच संपन्न हुआ दीपोत्सव

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

महराजगंज (आजमगढ़)। देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भैरव बाबा धाम में लोक दायित्व की ओर से भव्य दीपोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर धाम को रोशनी से जगमगा दिया गया। दीपों की अलौकिक छटा से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन को सफल बनाया। लोक दायित्व के सदस्यों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक दीप जलाए। बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

वहीं भक्ति संगीत की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। दीपों की रोशनी, भक्ति गीतों की गूंज और श्रद्धालुओं की सहभागिता से भैरव बाबा धाम का परिसर देर तक भक्तिमय बना रहा।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना तथा समाज में सामूहिक सहभागिता और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button