आजमगढ़ में गाय ने एक साथ तीन बछड़ों को दिया जन्म,सभी स्वस्थ; गांव में बना कौतूहल का विषय
A cow in Azamgarh gave birth to three calves at once, all healthy; this has become a topic of curiosity in the village.

आजमगढ़ 26 नवंबर : विकासखंड मोहम्मदपुर के गंभीरपुर क्षेत्र अंतर्गत खरेला गांव में एक गाय ने एक साथ तीन बछड़ों को जन्म देकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। गाय अशोक मिश्रा पुत्र रामप्यारे की बताई जा रही है। खास बात यह है कि जन्मे तीनों बछड़े पूरी तरह स्वस्थ हैं।एक साथ तीन बछड़ों के जन्म की जानकारी मिलते ही गांव में यह चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों ने इसे प्रकृति का अनोखा करिश्मा बताया। आमतौर पर गाय एक या दो बछड़ों को जन्म देती है, ऐसे में एक साथ तीन बछड़ों का जन्म होना लोगों के लिए कौतूहल और खुशी का विषय बना हुआ है।गाय और तीनों बछड़ों के स्वस्थ होने से पशुपालक परिवार में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग भी इस अनोखी घटना को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।



