जबलपुर में हवाई हमले के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित

Mock drill organised in Jabalpur to deal with emergency situation during air raid

जबलपुर में हवाई हमले के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित,भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जबलपुर शहर के सिविक सेंटर स्थित जीडीए कॉम्प्लेक्स के पास हवाई हमले से बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में होमगार्ड, एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा, आपदा मित्र, नगर निगम, पुलिस विभाग और स्थानीय नागरिकों ने समन्वय के साथ भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान ड्रोन और अन्य माध्यमों से संभावित हवाई हमले व बम विस्फोट का दृश्य तैयार किया गया, जिसके बाद रेस्क्यू टीमों ने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कार्रवाई की और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंसों के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, साथ ही हवाई जहाजों से बचाव के लिए ब्लैक आउट का अभ्यास भी किया गया।

अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि यह एक नियमित मॉक ड्रिल है, जिसे साल में दो बार आयोजित किया जाता है ताकि किसी संभावित हवाई हमले या आपात स्थिति में विभागों की तैयारियों और समन्वय को परखा जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि ऐसी स्थिति में नागरिकों तक समय पर सूचना कैसे पहुंचाई जाए, राहत-बचाव कार्य कैसे किए जाएं और मेडिकल टीमों को किस प्रकार तैनात किया जाए, ताकि वास्तविक आपात स्थिति आने पर प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

बाइट अखिलेश कुमार सिंह

बाइट नीरज सिंह कमांडेंट

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button