जबलपुर:ट्रिपल आईटी छात्रा वैष्णवी की संदिग्ध मौत का मामला, तमिलनाडु के युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Jabalpur: Triple IT student Vaishnavi's suspicious death case, Tamil Nadu youth booked for abetment to suicide

जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र स्थित डुमना ट्रिपल आईटी में थर्ड ईयर की छात्रा वैष्णवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। तेलंगाना निवासी छात्रा ने बीते दिनों अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए खमरिया पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि तमिलनाडु निवासी एक युवक द्वारा छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। एडिशनल एसपी मनीष भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। पुलिस अब युवक की तलाश में जुटी है। छात्रा और आरोपी युवक के बीच क्या संबंध थे, किन परिस्थितियों में दोनों के बीच विवाद या तनाव की स्थिति बनी और आखिर ऐसा क्या हुआ कि छात्रा ने यह कदम उठाया, इन तमाम सवालों के जवाब आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही सामने आ सकेंगे। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

बाइट मनीष भारद्वाज एडिशनल एसपी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button