Jabalpur news:पैसे और सामान की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने व गाली-गलौज का आरोप, पुलिस ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Jabalpur News: Allegations of breaking the marriage and abusing for not fulfilling the demand of money and goods, police gave instructions for action

जबलपुर:गोरा बाजार थाना क्षेत्र निवासी फरियादी मुरारी लाल कोरी ने अपनी पुत्री के विवाह से जुड़े मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, पुत्री की शादी तय होने के बाद वर पक्ष की ओर से पैसे और सामान की मांग की गई थी, तथा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तय विवाह किन्हीं कारणों से संपन्न नहीं हो सका। फरियादी का आरोप है कि मांग पूरी न होने के कारण संबंधित पक्ष ने विवाह तोड़ दिया और उनके साथ गाली-गलौज व अपशब्दों का प्रयोग किया।

इस संबंध में फरियादी द्वारा दिए गए आवेदन पर एडिशनल एसपी मनीष भारद्वाज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संबंधित थाना प्रभारियों—सिविल लाइन और गोरा बाजार—को पूरे प्रकरण की जांच कर शीघ्र वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

बाइट ज्योति कोरी

बाइट मनीष भारद्वाज एडिशनल एसपी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button