एसपी सिटी के कुशल मार्गदर्शन में बड़ी कामयाबी:आजमगढ़ में 26 लाख का गांजा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार,
Major success under the able guidance of SP City: Ganja worth 26 lakhs recovered in Azamgarh, one smuggler arrested,
आजमगढ़ 27 नवंबर : जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन त्रिशूल के तहत आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना जहानागंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 52.607 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वरलाल गुर्जर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम 26 नवंबर को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर ग्राम सीही में निर्माणाधीन बाउंड्री और बबूल के पेड़ के पास मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांच बंडलों में कुल 52.607 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को शाम करीब 5:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बृजेश राजभर उर्फ धरमू राजभर (40), पुत्र रामचेत राजभर, निवासी ग्राम जानकीपुर, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसके पास से 520 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन त्रिशूल के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के क्रम में जहानागंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 52.607 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांजे की आपूर्ति लेने वाले अन्य व्यक्ति के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजे के बंडल एक व्यक्ति को निर्धारित स्थान पर पहुंचाने आया था, जिसके बदले उसे रुपये मिलते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोटरसाइकिल के माध्यम से गांजे की खेप पहुंचाकर तस्करी के कारोबार में संलिप्त था।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2013 में थाना बिलरियागंज में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्तमान मामले में थाना जहानागंज में मु0अ0सं0 248/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।इस संयुक्त कार्रवाई में थाना जहानागंज के थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, एसओजी प्रभारी संजय सिंह, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी सूचना फोटो, वीडियो और लोकेशन सहित व्हाट्सएप नंबर 91518 28820 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



