अयोध्या:सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी आज राम लला के दरबार में दर्शन एवं पूजन किया

प्रशांत शुक्ला ब्यूरो चीफ अयोध्या

अयोध्या में रामलला के विराजमान होते ही यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा है। श्रीराम के दर्शन के लिए जहां देश के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं, तो वहीं खास चेहरों का भी आना लगा हुआ है। शुक्रवार को प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री व मथुरा से लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी एक बार फिर अयोध्या धाम पहुंची।हेमा मालिनी अयोध्या दूसरी बार पहुंची। यहां पहुंचने के साथ ही उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए। वह यहां रामलला की सेवा में चल रही राग सेवा में अपनी प्रस्तुति देने के लिए आई हैं। सिने अभिनेत्री के साथ ही वह भरतनाट्यम की भी सिद्धहस्त नृत्यांगना है।हेमा मालिनी ने रामलला के दर्शन करने के बाद अपने उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन से अभिभूत हूं। बहुत ही अच्छा दर्शन मिला। राम मंदिर से से लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। क्षेत्र की आर्थिक स्थिति भी बदल गई है। हेमा मालिनी ने मथुरा के प्रश्न पर कहा कि हमारे कृष्ण लला भी किसी से कम नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button