आजमगढ़: डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीसीसी) की बैठक

सुपर फास्ट टाइम्स से आफताब आलम की रिपोर्ट

आजमगढ़:जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कल देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति (डीसीसी)/जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलआरसी)/जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति दिसंबर 2023 तिमाही की बैठक की गई। जिलाधिकारी ने वित्तीय समावेशन योजना (एफआईपी) की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी बैंकों के जिला समन्वयक एफआईपी के अंतर्गत खोले गए सक्रिय शत प्रतिशत खातों का रुपए कार्ड जारी कर आधार अंकित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त बैंकों एवं बैंक मित्रों के प्रयास से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना में पंजीकृत पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा की योजना में अधिक से अधिक लाभान्वित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बैंक समन्वयक शासकीय योजनाओं में सभी स्वीकृत ऋणों में वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही सभी बैंक ऋण खाते जिनमे ऋण वितरण अभी अपूर्ण या शेष हैं, उसका वितरण कर जिले के ऋण स्तर में वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि जिस बैंक का सीडी रेसियो 40 प्रतिशत से कम है, उसे बढ़ाने के लिए एक्शन प्लान बनाए तथा प्रत्येक 15 दिन पर एलडीएम समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि ऋण के लिए लंबित आवेदन की कमियों को दूर कर ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा की स्वीकृत ऋणों को पोर्टल पर प्रत्येक दशा में अपलोड किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बैंक संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण करायें तथा पोर्टल पर फीड भी किया जाए। उन्होंने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत विभाग द्वारा प्रेषित आवेदनों को लक्ष्य के सापेक्ष सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के अंतर्गत समस्त बैंकों में लंबित पत्रावली का यथाशीघ्र वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत आवेदन को स्वीकृत कर ऋण वितरण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकाय कर्मचारी एवं शाखा प्रबंधक द्वारा वेंडरों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दस्तावेजीकरण एवं ऋण वितरण में तेजी लायें। उन्होंने कहा कि सभी बैंक शाखाएं लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उद्यमी मित्र पोर्टल पर ससमय अपडेट करते रहें तथा जिले की प्रगति में सुधार लायें। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा लक्ष्य की सापेक्ष शत प्रतिशत किसान क्रेडिट का नवीनीकृत एवं स्वीकृत किया जाए। उन्होंने कहा कि दीनदयाल योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लंबित आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मत्स्य पालन एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के लंबित आवेदनों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए।बैठक में अग्रणी जिला अधिकारी आरबीआई,उपक्षेत्र प्रमुख, जिला विकास अधिकारी नाबार्ड, अग्रणी जिला प्रबंधक, डीसी मनरेगा, डीसीआई एवं बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button