आजमगढ़:विदेशों के अंदर सरकारी व गैर सरकारी उच्च पदों पर बैठ कर कमाने वाले लोगों को अपनी मात्री भूमि पर समाज सेवा हेतु कुछ करना चाहिए

पंकज राय (सीईओ भारत)
क्वालिटी आष्ट्रीया सेन्ट्रल एशिया

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/ आजमगढ़:आजमगढ़ जनपद में ऐतिहासिक गांव बीबीपुर है जहां तीन- तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू विश्राम राय, बाबू शिवराम राय ,बाबू रघुनाथ प्रसाद राय का जन्म हुआ था। इस महान विभूतियों को समाज आज भी अपना आदर्श मानता है।ऐसे बीबीपुर की उर्वरा भूमि पर आज भी अनेकों प्रशासनिक अधिकारी, जुडिशरी में रहकर प्रदेश और देश की सेवा कर रहे हैं । वहीं कुछ लोग राजनीति में अपना स्थान बनाकर जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। तथा शिक्षक, समाजसेवी समाज को मार्गदर्शित कर रहा है । इस भूमि पर शैक्षणिक जगत में कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शिक्षा का संचार कर रहे हैं उसी में एक विराटतम व्यक्तित्व जिनकी कृतित्व पर यदि प्रकाश डाला जाए तो जहां हजारों इंजीनियर क्वालिटी प्रूफ करने वाली कंपनी क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया जो सात देशो में कार्यरत है ऐसे कंपनी में भारत की मुख्य भूमिका निभा रहे पंकज राय । उनके नेतृत्व में पिछले वर्षों बीबीपुर में स्थित 500 वर्ष पुराना ऐतिहासिक हनुमानगढ़ी मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर इस जिले में विशाल प्रसाद वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ था जिसको संबोधित करते हुए पंकज राय ने कहा था कि समाज के जो लोग अपनी मातृभूमि से दूर जाकर कुछ सार्थक कार्य कर रहे हैं उनका यह दायित्व है कि अपने जन्मभूमि के लिए कुछ करें इसी को ध्यान में रखते हुए इस भंडारे का आयोजन अब हर साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल के दिन आयोजित किया जाएगा सरकार कितना और कितनों के लिए करेगी इस बैठक के साथ पंकज राय जी का सम्मान आदरणीय सुरेश चंद्र राय जी ,मनोज राय अध्यक्ष बार काउंसिल निजामाबाद एवं डॉ अंजनी नंदन राय सुभाष राय जी ,विवेक राय प्रधान प्रतिनिधि बीबीपुर तथा बृजेश कुमार राय( प्रबंधक), प्रदीप कुमार राय प्रबंध निदेशक- बाबू विश्राम राय पब्लिक स्कूल की तरफ से बुके भेंट कर किया गया और 4 मार्च को होने वाले वृहद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी इस कार्यक्रम में दुर्गा शंकर राय( शासकीय अधिवक्ता), दयानंद राय, संदीप राय जी, सदानंद राय, राजीव रंजन राय ,राम प्रकाश गौड़ ,अजय रावत ,अनिल राय (लेखाकार) सुधीर राय ,रत्नेश राय ,श्रीकांत राय , सनी राय( प्रधान), पंकज राय( मंडल -अध्यक्ष) भारतीय जनता पार्टी ,संजय राय (कोटेदार) अमित राय, मयंक राय ,सौरभ राय, बटोही राय ,इंद्रमणि शर्मा ,भोले राय (एडवोकेट) सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे पूरे ग्राम सभा में खुशहाली का माहौल व्याप्त हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button