आजमगढ़:दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़:कन्धरापुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की लडकी को अभियुक्त सुरेन्द्र यादव ने पीछा करते हुए छेडखानी किया तथा वादी मुकदमा द्वारा मना करने पर अभियुक्त सुरेन्द्र यादव व उसके साथियों ने वादी के भांजे को गाली देते हुये मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/2024 धारा 323/504/506/34/354ख भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम सुरेन्द्र यादव पुत्र लालधर यादव नि0 कादीपुर खुदकास्त थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ 2. अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत विवेचना प्रारम्भ की गयी।विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में धारा 354ख भादवि का लोप करते हुए धारा 376 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है। गुरुवार को उ0नि0 अजय कुमार सिंह हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुरेन्द्र यादव पुत्र लालधारी यादव निवासी कादीपुर खुदकास्त थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष को कादीपुर खुदकास्त से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button