महाराष्ट्र के पूर्व सीएममनोहर जोशी का उपचार के दौरान मौत
रिपोर्ट: रोशन लाल
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का मुंबई के एक स्पताल में इलाज के दौरान मौत होगयी।सूत्रों के अनुसार 21 फ़रवरी को उन्हें हार्ट अटैक आया जानकारी होने पर परिजनों द्वारा उनको तुरंत उपचार के लिए हिंदुजा अस्पताल में भरती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत होगयी वह 86 वर्ष के बताए बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद उनको हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से आईसीयू में उनको रखकर डॉक्टरों की एक टीम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार उनका इलाज कर रही थी इसी बीच शुक्रवार को तड़के लग भग 3 बजे के आस पास उन्होंने अंतिम सांस ली।
जानकारी होने पर परिजनों मे कोहराम मच गाय।शुरुआती जीवन में जोशी आरएसएस से जुड़े थे। 1966 में शिवसेना की स्थापना के बाद वो उससे जुड़ गए। जोशी शिवसेना के संस्थापक बाल साहेब ठाकरे के निकटस्थ थे। उन्होंने टीचर से लोकसभा स्पीकर बनने तक का सफर तय किया।मनोहर जोशी का शव दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में उनके वर्तमान निवास पर अंतिम दर्शन करने रखा जाएगा। दोपहर 2 बजे उनकी शवयात्रा यात्रा शुरू होगी। जिसके पश्चात दादर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।