आजमगढ़:संत शिरोमणि रविदास जी की मनाई गई जयंती

रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद
बिंद्रा बाजार-आजमगढ़ मोहम्मदपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रानीपुर रजमो संत शिरोमणि संत रविदास जी की ग्राम वासियों के द्वारा जयंती मनाई गई,आज दिन शनिवार को माघ महीने की पूर्णमासी के दिन, ग्रामीणों नें गांव स्थित बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा के पास से गाजे बाजे झंडे डंडे के साथ संत शिरोमणि संत रविदास जी की शोभा यात्रा निकाली जो गांव से होते हुए गंभीरपुर बाजार तक पहुंची पुनः वहां से वापस गंभीरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास संत रविदास मंदिर के पास पहुची जहां पर संत रविदास जी व भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन किए। इसके बाद संत शिरोमणि संत रविदास जी के जीवन ,ब्यक्तित्व कृतित्व पर उपस्थित लोगों ने प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास जी का जन्म15वीं सताब्दी में एक मोची परिवार में वाराणसी में हुआ था इनके पिता जी जाति के अनुसार जूता बनाने का कार्य करते थे संत रविदास जी संत परम्परा के एक चमचते नेतृत्व कर्ता थे उनकी ईश्वर में असीम आस्था थी उन्होंने समाज कल्याण के लिए क़ई आद्धायात्मिक और सामाजिक संदेश दिए ।इस अवसर चंद्रबली राम शिव प्रसाद बेचन लाल हरि प्रकाश कोमल राम जी प्रसाद कन्हैया लाल अजय कुमार इकबाल अहमद चुन्नू राजेंद्र प्रसाद योगेंद्र प्रसाद संतोष प्रधान जी नगीना राय अरविंद कुमार राम लखन लेखपाल आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे



