आजमगढ़:श्रद्धा भाव व हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती
जगह जगह डीजे संग निकाला गया भव्य जुलूस,रविदास जयंती आई है घर घर खुशियाँ लायी है

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी/आजमगढ़:पूरे देश के साथ ही सगड़ी तहसील के गावों में भी संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धा भाव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l अजमतगढ़ नगर में संत रविदास जी का जुलूस महादेव नगर से शुरू होकर शिव त्रिमुहानी होते हुए ब्लॉक तक गयी फिर वापस नगर भ्रमण करते हुए अम्बेडकर मूर्ति पर समापन हुआ तो वहीं कंजरा गांव से,
सोकहना गांव व भटौली इब्राहिमपुर गावों से लोग अपना अपना जुलूस लेकर पूरे कंजरा बाजार का भ्रमण करते हुए अम्बेडकर मूर्ति पर सभी जुलूस एक साथ होकर सभा की गयी जो देर रात तक चली l रविदास जयंती आई है घर घर खुशियाँ लाई है नारे से पूरा क्षेत्र गूँज उठा l आगे आगे रविदास जी व अम्बेडकर जी की झांकी पीछे पीछे डीजे पर नाचते गाते युवक और गीत गाती महिलाएं चल रही थीं l लोगों में गजब का उत्साह था l इस अवसर पर अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी, रमेश चतुर्वेदी, अशोक निषाद, शिवम राय, कुमार गौरव, सुरेंद्र, विजय, कैलाश, सुबास प्रधान, सुरेंद्र पूर्व प्रधान, महेश, अमरजीत, दया पूर्व प्रधान, अंगद, रामप्यारे, कुमार, प्रमोद, रमाकांत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l



