आजमगढ़:जवाहर नगर में गृहिणीयों को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन ,खिले चेहरे

रिपोर्ट:अमित सिंहत

तहसील ब्यूरो मेंहनगर

आजमगढ़:मेंहनगर स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 6 जवाहर नगर में शुक्रवार को केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उज्ज्वला गैस से धुवां रहित और समय की बचत के साथ रसोई में मिलने वाली सुविधा वंचित और गरीब गृहिणियों को सभासद मोहित राम और पूर्व सभासद मनदीप सिंह के प्रयास से क्षेत्र के अहिरौली गांव स्थित बाबा बागेश्वर गैस एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर और चूल्हा वितरित किया गया। योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं में नीतू पत्नी रोहित,गौरी पत्नी मनोज, शहनाज़ पत्नी,शुभागी पत्नी चंद्र यादव और मंजू पत्नी राम सूरत ने सरकार और मोदी जी का धन्यवाद किया और कहा कि हम गरीबों को बिना भेदभाव और जाति पुछे बगैर सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाएं हम तक पहुंच रही हैं।इस मौके पर समाजसेवी सतेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, पूर्व प्रधान राज बहादुर सिंह, मोहनलाल गुप्ता , सेवा निवृत्त उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button