आजमगढ़ में कुत्ता घुमाने को लेकर हुआ विवाद,एक पक्ष ने की मारपीट पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,एक गिरफ्तार

आजमगढ़:सिधारी थाने की पुलिस ने कुत्ता टहलाने को लेकर हुए विवाद में एक अभियुक्त गिरफ्तार कार जेल भेज दिया। वादी मुकदमा अनिल यादव पुत्र पलकधारी यादव सा0 जाफरपुर थाना सिधारी आजमगढ़ ने थाना सिधारी पर लिखित तहरीर दी कि पूर्व में कुत्ता टहलानें में हुए बात विवाद को लेकर प्रतिवादियों द्वारा घर में घुसकर मार पीट करना गाली गलौच करना जान से मारनें की धमकी दी गयी, वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया, के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 58/2024 धारा 34/455/323/336/504/506/427 भा0द0वि0 बनाम 1. निखिल यादव पुत्र रमेश चन्द्र यादव सा0 जाफरपुर थाना सिधारी आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष, 2. ईशान्त लाला सा0 परानापुर थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष, 3. पीयुष यादव सा0 जाफरपुर थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष, 4. हर्ष यादव सा0 सर्फुद्दीनपुर थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष व अज्ञात के पंजीकृत किया था । जिसकी विवेचना उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ द्वारा किया जा रहा है,शनिवार को उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ मय हमराह द्वारा मुकदमा उक्त से सम्बन्धित अभियुक्त पीयुष यादव पुत्र महेश यादव निवासी जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को आरटीओ आफिर हरबंशपुर के पास परानापुर जाने वाली सड़क के किनारे से समय 12.35 बजे हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button