आजमगढ़:भाजपा मंडल ठेकमा की गांव चलो अभियान की समीक्षा बैठक आज ठेकमा रोडवेज के पीछे देवेश ओझा जी के मकान में संपन्न हुई
रिपोर्ट: रिंकू चौहान
ठेकमा/आजमगढ़:ठेकमा मंडल मे भाजपा कार्यकर्ताओं की गांव चलो अभियान की समीक्षा बैठक हुई इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गांव चलो अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों द्वारा गांव गांव जाकर संपर्क की समीक्षा की गई। जिसमे मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय जी, मंडल के प्रभारी ठाकुर प्रसाद सिंह,ठेकमा मंडल अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, सिनोद मौर्य के साथ समस्त मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।