मुंबई:दवाखाने के सामने गंदे पानी का जमाव,बीमारियां फैलने का खतरा

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई: राज्य सरकार और मनपा जहां एक तरफ स्वच्छता अभियान चला रही है वहीं पवई के आईआईटी मार्केट के बगल में स्थित फुले नगर झोपड़पट्टी में गटर के गंदे पानी से जलजमाव हो रहा है। इस कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों का कहना है कि गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।. इससे नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में है। हैरत की बात यह है कि जलजमाव दवाखाने के ठीक सामने हो रहा है। स्थानीय नागरिकों की लिखित शिकायत के बावजूद मनपा इस समस्या को संज्ञान में नहीं ले रही है। इस कारण नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द इन नालों की सफाई नहीं की गई तो मनपा एस विभाग कार्यालय पर मोर्चा निकाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button